खून को साफ करने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 10:22

नैचुरली खून साफ करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स

स्वस्थ और संतुलित आहार लेना शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे आसान और नैचुरल तरीका है, जानें खून साफ करने वाले 10 फूड्स।

आपके शरीर के सभी अंगों तक जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने के में रक्त की अहम भूमिका होती है। खून हमारे शरीर में ऑक्सीजन, हार्मोन, शुगर, फैट को इम्यून सिस्टम तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसलिए यह जरूरी है शरीर में खून का साफ होना बहुत जरूर है। लेकिन हम सभी बहुत कुछ ऐसा खाते-पीते हैं, जो हमारे खून को गंदा करता है या विषाक्त पदार्थों की मात्रा को बढ़ाता है। खून में गंदगी कई न सिर्फ आपके इम्यूनिटी को कमजोर बनाती है, बल्कि यह कई कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म देती है। त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे चकत्ते, एलर्जी, खुजली आदि भी खून में टॉक्सिन्स की अधिकता के कारण होती हैं। खून साफ करने के लिए लोग टॉनिक से लेकर, एक्सरसाइज और यहां तक कि योग तक सबकुछ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अपने खानपान में कुछ बदलाव या कुछ फूड्स को शामिल करने से नैचुरली खून को साफ करने में मदद मिल सकती है?

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो खून साफ करने का सबसे बेहतर और नैचुरल उपाय है संतुलित आहार लेना। ऐसे कई फूड्स हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको खून साफ करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए (Khoon saaf karne ke liye kya khaye) इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
खून साफ करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स
1. पर्याप्त पानी पिएं

किडनी आपके शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है। अधिक पानी पीने से किडनी फंक्शन बेहतर होती है और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं।
2. कॉफी पिएं

कॉफी का सेवन करने से लिवर फंक्शन में सुधार होता है, जो खून साफ करने में अहम भूमिका निभाता है।
3. सेब खाएं

सेवन पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह पाचन को बेहतर बनाने और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है।
4. गोभी का सेवन करें

ब्रोकली, गोभी, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स आदि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जिससे यह फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मददगार है और हानिकारक टॉक्सिन्स को नष्ट करने में मदद करती हैं।
5. ग्रीन टी

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ग्रीन टी पीने बहुत फायदेमंद है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और लिवर को स्वस्थ रखती है। यह खून में अतिरिक्त फैट के जमाव को कंट्रोल करती है।
6. ब्लूबेरीज खाएं

ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है। यह लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप ब्रेकफास्ट में ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। साथ आप फ्रोजन ब्लूबेरी खा सकते हैं या दलिया, स्मूदी और दही आदि में डालकर भी खा सकते हैं।
7. गुड़हल की चाय

गुड़हल की चाय में मूत्रवर्धक प्रभावत होते हैं, जिससे यह आपकी किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है।
8. क्रैनबेरी का जूस

क्रैनबेरी का जूस भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत सहायतक है। हालांकि, आप सीधे तौर पर क्रैनबेरी का सेवन भी कर सकते हैं।
9. अदरक की चाय

शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे आसान और नैचुरल तरीका है अदरक वाली चाय का सेवन। आप दिन 2-3 कप अदरक वाली चाय पी सकते हैं।
10. मछली खाएं

प्रोटीन और ओमेगी-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे हेल्दी फैट्स से भरपूर मछली का सेवन लिवर और किडनी दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हालांकि अधिक मात्रा में इनके सेवन से बचें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info